जबलपुर में जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट से युवक की मौत

जबलपुर में जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट से युवक की मौत

प्रेषित समय :18:16:03 PM / Sat, Jul 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बेलखेड़ा में खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिछाए गए करंट के जाल में युवक पप्पू पटेल की फंसने से मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर खेत मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेलखेड़ा में  प्रदीप पटेल जंगली जानवरों को खेत में घुसने से रोकने के लिए चारों ओर नंगे बिजली के तार बिछाकर उनमें करंट प्रवाहित करता था. आज पप्पू पटेल अनजाने में खेत के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान वे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए. करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बिजली के तारों का इस्तेमाल किया जा रहा था. हादसे के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है. बेलखेड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-