मध्य रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी सारी ट्रेनें, ये है कारण, यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट

मध्य रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी सारी ट्रेनें, ये है कारण, यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट

प्रेषित समय :17:33:16 PM / Sun, Jul 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. मध्य रेलवे के कर्जत-लोनावला घाट वाले सेक्शन में हुए लैंडस्लाइड के बाद ट्रैक की मरम्मत का काम हो रहा है. जिसके चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. 18 जुलाई से 24 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

इन-इन ट्रेनों को किया कैंसिल

ट्रेन नंबर 11028, सतारा-दादर- 18,20,21 और 25 जुलाई को रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 22944, इंदौर-दौंड- 18 से 24 जुलाई को रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 11027, दादर-सतारा- 19,20 और 24 जुलाई को रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 20496, हड़पसर-जोधपुर- 18 से 24 जुलाई तक नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 20495, जोधपुर-हड़पसर- 18 से 24 जुलाई तक नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 22732, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हैदराबाद- 18 से 24 जुलाई तक नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 22731, हैदराबाद-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 18 से 24 जुलाई को नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 22943, दौंड-इंदौर 18 से 24 जुलाई तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 22157, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-चेन्नई सेंट्रल- 18 से 24 जुलाई तक रद्द की गई.
ट्रेन नंबर 11042, शिर्डी-दादर- 19,22,23 और 24 जुलाई को नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 11041, दादर-शिर्डी- 18,21,22 और 23 जुलाई को नहीं चलेगी.
ट्रेन नंबर 22158, चेन्नई सेंट्रल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- 18 से 24 जुलाई तक रद्द रहेगी.

सफर के पहले करें ये काम

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि बिना ट्रेन के लेटेस्ट अपडेट के घर से स्टेशन के लिए न निकलें, जिससे स्टेशन पहुंचने के बाद आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. इसके लिए आप रेलवे हेल्पलाइन की मदद भी ले सकते हैं.  
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-