रेल न्यूज: रीवा-चिरमिरी-रीवा त्रिसाप्ताहिक ट्रेन अब झुकेही रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

रेल न्यूज: रीवा-चिरमिरी-रीवा त्रिसाप्ताहिक ट्रेन अब झुकेही रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

प्रेषित समय :18:45:29 PM / Sat, Jul 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक ट्रेन का झुकेही रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है. यह सुविधा 17 जुलाई से मिलने लगी हैं.

प्रायोगिक ठहराव की जानकारी

- गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार) ट्रेन दिनांक 17 जुलाई से झुकेही रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 21:20/21:22 बजे रुकने लगी है.

- गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार) ट्रेन 19 जुलाई से झुकेही रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:45/01:47 बजे रहेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-