जबलपुर. एमपी के जबलपुर में खितौला सिहोरा में आज उत्सव का माहौल रहा, यहां पर आचार्य समयसागर महाराज की शिष्या आर्यिका सूत्रमति माताजी ससंघ चातुर्मास के लिए ब्यौहारी से खितौला पहुंचीं. नगर प्रवेश पर सकल जैन समाज और श्रद्धालुओं ने धर्मध्वज, मंगल गीत और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया. पूरे नगर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला.
आर्यिका सूत्रमति माताजी ससंघ का मनसकरा से स्वागत करते हुए शोभायात्रा के रूप में खितौला जैन मंदिर तक लाया गया. मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. चातुर्मास के दौरान आर्यिका सूत्रमति माताजी के सान्निध्य में नियमित धर्मसभा, प्रवचन, स्वाध्याय, तप, साधना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समाजजनों ने इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्य बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

