जबलपुर में गोहलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, 10 मोटर साइकल, 10 बैटरी बरामद

जबलपुर में गोहलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, 10 मोटर साइकल, 10 बैटरी बरामद

प्रेषित समय :17:37:56 PM / Tue, Jul 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोहलपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस मोटर बाइक व दस बैटरी बरामद की है, जिनकी कीमत 12 लाख रुपए के लगभग बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आनंद नगर कालोनी क्षेत्र में चोरी किए गए वाहन में युवक क्षेत्र में घूमते हुए दिखे. खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और कागजात के संबंध में पूछताछ की, जिसपर आरोपी कागजात नहीं दे पाए. थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की तो वाहन चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने शहर से चोरी किए गए दस वाहनों के संबंध में जानकारी दी, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर साइकलें बरामद कर ली.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक्सेस 125 एमपी 20 एसक्यू  4303   सिल्वर कलर, टीव्हीएस अपाचे एमपी 20 एनई 1981 ब्लैक कलर, होंडा लिवो एमपी 20 एनव्ही ब्लैक कलर,पेशन प्रो एमपी 20  एमके 9265  ब्लैक कलर, स्पलेन्डर प्लस एमपी 20 एनएन 2760 ब्लैक कलर, पल्सर एन एस एमपी 20 जेड जे 9231 ग्रे कलर, स्पलेन्डर एमपी 20 जेड बी 3093 ब्लैक कलर, स्पलेन्डर प्लस एमपी 20  एनएफ 2191 ग्रे ब्लैक कलर, बजाज पल्सर 150 एमपी 20 एमडब्ल्यू 8813 ब्लैक कलर व स्पलेन्डर प्लस एमपी 21 एमए 7459  बरामद की है.

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गोहलपुर से 1, थाना ग्वारीघाट से 3, थाना गोरखपुर से 1, थाना मदन महल से  1,  थाना अधारताल से 1, थाना ओमती से 1, थाना राँझी से 1 एवं चौकी सिलौड़ी जिला कटनी से 1 वाहन  चोरी करना ज्ञात हुआ है. पतासाजी पर एक्सिस चोरी की रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर में अपराध क्र 434/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया है शेष वाहन मालिको के सम्ंबंध मे पतासाजी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है आरोपी फैजान खान के जबलपुर के अन्य थानों में लूट, चोरी, अवैध शराब जैसे गंभीर मामलों के कुल 12 अपराध एवं आरोपी शाहरुख खान उर्फ टूटी के जबलपुर के अन्य थानों में चोरी, मारपीट, अवैध हथियार जैसे कुल 14 अपराध पंजीबद्ध है.  

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-मोहम्मद सादाब पिता गोफू फरीद उम्र 19 वर्ष निवासी हुसैनिया मस्जिद बाबा टोला टेढीनीम हनुमानताल  
-फैजान पिता गुड्डू खान उम्र 20 वर्ष निवासी 16 क्वार्टर थाना हनुमानताल  
-शाहरूख पिता खालिक खान उम्र 25 वर्ष निवासी टेढीनीम थाना हनुमानताल  

बैटरी चोरी की आरोपी-

-मोहम्मद फैजल अंसारी पिता मोह. गुलाम गौस उम्र 20 वर्ष निवासी गाजीनगर  गोहलपुर
-मोहम्मद इमरान पिता मोह. वहीद उम्र 18 वर्ष निवासी आयशा नगर आधारताल
-मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद इशराइल उम्र 18 वर्ष निवासी गुरदा थाना अधारताल

इन आरोपियों से बरामद की गई चोरी की बैटरियां-

इसी प्रकार थाना गोहलपुर में अप. क्र. 488/26 धारा 303(2) बीएनएस अप. क्र. 489/26 धारा 303(2) बीएनएस  एवं अप. 490/26 धारा 303(2) बीएनएस में जो क्रमश संजीवनी अस्पताल, सूजी मोहल्ला एवं चौधरी मोहल्ला रद्दी चौकी थाना गोहलपुर से 10 ई-रिक्शा बैटरी चोरी हुई थी जिनके सम्बध मे ंपतासाजी करते हुये  आरोपी (1) मोहम्मद फैजल अंसारी पिता मोह. गुलाम गौस उम्र 20 साल नि. गाजीनगर थाना गोहलपुर (2) मोहम्मद इमरान पिता मोह. वहीद उम्र 18 साल नि. आयशा नगर आधारताल (3) मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद इशराइल उम्र 18 साल नि. गुरदा थाना आधारताल  को गिरफ्तार कर 10 बैटरियॉ जप्त की गयी है.

आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-

उल्लेखनीय भूमिका -  शातिर वाहन चोर एवं बैटरी चोरो को पकडऩे मे थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अंबुज पांडे, उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक देवराज बागरी , प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र तिवारी, बालकृष्ण त्रिपाठी आरक्षक समरेन्द्र, अभिरंजन सिंह, आलोक यादव, गोपाल राय, दिनेश दुबे, लालजी, वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-