जबलपुर के थानों में नहीं होती सुनवाई, एसपी ऑफिस पहुंचते है पीड़ित जन

जबलपुर के थानों में नहीं होती सुनवाई, एसपी ऑफिस पहुंचते है पीड़ित जन

प्रेषित समय :18:07:34 PM / Tue, Jul 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एसपी ऑफिस में मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई में शहर से लेकर देहात क्षेत्र के लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है, जिससे यह बात तो साफ है कि थानों में सुनवाई न होने के कारण पीडि़त जन एसपी आफिस पहुंचते है. शायद यहां पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी पीड़ा को समझेगें और सुनेगें.

आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी.  जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 62 शिकायतें थी.

एसपी ने समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया. जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह,   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री   उपस्थित रहे.              

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालय, शहर एवं देहात के थानों एवं चौकी में जनसुनवाई करते हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गयी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-