भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल में लंबे समय से बनकर तैयार चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा पर अब ट्रेनों का ठहराव शुरू होने जा रहा है. रविवार 26 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली इसका लोकार्पण करेंगे. सांसद आलोक शर्मा निशातपुरा स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
स्टेशन शुरू होने के साथ इंदौर-जम्मूतवी मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी यहां से होगा. निशातपुरा स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन यह लंबे समय से लोकार्पण का इंतजार कर रहा था. इसे लेकर सांसद आलोक शर्मा ने संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर स्टेशन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और जल्द लोकार्पण का आग्रह किया. रेल मंत्री की अनुमति के बाद रेलवे ने 26 जुलाई को उद्घाटन की तारीख तय कर दी.
3 लाख लोगों को फायदा
निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से भोपाल और आरकेएमपी स्टेशन पर दबाव कम होगा. इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर के करीब तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.


