रेल हादसा : साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

रेल हादसा : साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

प्रेषित समय :11:41:13 AM / Tue, Jul 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

साहिबाबाद. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजियाबाद और नई दिल्ली रेलखंड के बीच रात करीब 1:55 बजे एक मालगाड़ी के 6 लोडेड वैगन अचानक पटरी से उतर गए. इस दुर्घटना के कारण दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है. पटरी से नीचे उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने का काम चल रहा है. बुधवार तड़के करीब 1:55 बजे गाजियाबाद के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की देखरेख में पटरियों को दुरुस्त करने और यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल, आंशिक रूप से कैंसिल, परिवर्तित मार्ग से चलाने तथा रेगुलेट करने का फैसला किया है.

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

रेलवे प्रशासन द्वारा कुल 24 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, जिन्हें दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जा रहा है. इसके अलावा ट्रेन संख्या 54474 (सहारनपुर - दिल्ली) को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली होकर चलाया गया है.

इन ट्रेनों का संचालन रद्द

64437 गाजियाबाद - दिल्ली
64402 दिल्ली - साहिबाबाद
64411 साहिबाबाद - दिल्ली
64408 दिल्ली - गाजियाबाद
64423 गाजियाबाद - नई दिल्ली
64430 नई दिल्ली - गाजियाबाद
64425 गाजियाबाद - नई दिल्ली
64432 नई दिल्ली - गाजियाबाद
64417 गाजियाबाद - दिल्ली
64439 गाजियाबाद - दिल्ली
64406 दिल्ली - गाजियाबाद
64401 गाजियाबाद - दिल्ली
64434 दिल्ली - गाजियाबाद
64031 गाजियाबाद - साहिबाबाद

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें

ट्रेन 64104 (नई दिल्ली - डीकेडीई) गाजियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी (यानी नई दिल्ली के बजाय गाजियाबाद से चलेगी).
ट्रेन 64109 (डीकेडीई - एसएसबी) गाजियाबाद पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
ट्रेन 64112 (एसएसबी - डीकेडीई) गाजियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
ट्रेन 64152 (दिल्ली - अलीगढ़ जंक्शन) गाजियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
ट्रेन 64053 (पलवल - गाजियाबाद) नई दिल्ली पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
ट्रेनों को रास्ते मे रोककर चलाया जाएगा
मुरादाबाद मंडल व उत्तर मध्य रेलवे से आने वाली तथा आनंद विहार की ओर जाने वाली 8 ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया गया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार दुर्घटनास्थल पर तकनीकी टीम पटरियों और वैगनों को हटाने के काम में जुटी हुई है, जिससे रेल मार्ग पर जल्द से जल्द सामान्य परिचालन शुरू किया जा सके.

डायवर्ट की गई ट्रेनें

साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला- दिल्ली- नई दिल्ली मार्ग से
12904 (गोल्डन टेंपल मेल)
18238 (अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस)
12397 (गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस)
2569 (दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल)
12391 (राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस)
12565 (बिहार संपर्क क्रांति)
2563 (बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल)
15127 (बनारस-नई दिल्ली के.वी. एक्सप्रेस)
12451 (श्रमशक्ति एक्सप्रेस)
12303 (हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस)
15565 (एलएलपी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस)
12273 (हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस)
12229 (लखनऊ मेल)
12417 (प्रयागराज एक्सप्रेस)
12429 (लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट)
12559 (बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट)

अन्य डायवर्टेड मार्ग

12402 (नंदा देवी एक्सप्रेस): साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली - नई दिल्ली - निजामुद्दीन होकर.
12555 (गोरखधाम एक्सप्रेस): साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली - दिल्ली किशनगंज होकर.
54474 (सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर): साहिबाबाद - दिल्ली सराय रोहिल्ला - दिल्ली होकर.
12309 (राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी) और 12393 (सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस): टूंडला - आगरा कैंट - पलवल मार्ग से.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-