सुप्रीम कोर्ट का सीजेपी प्रोटेस्ट सुनने से इनकार, सीजेआई सूर्यकांत बोले- समय बर्बाद मत करो

सुप्रीम कोर्ट का सीजेपी प्रोटेस्ट सुनने से इनकार, सीजेआई सूर्यकांत बोले- समय बर्बाद मत करो

प्रेषित समय :12:07:55 PM / Wed, Jul 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रोटेस्ट से जुड़ी एक याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट में जब सीजेपी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के एक्शन का जिक्र हुआ. इस मामले की तुरंत सुनवाई की मांग की गई. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने साफ कहा कि उनके पास अभी वक्त नहीं है. दरअसल, एक वकील ने जंतर-मंतर पर सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले का जिक्र किया था.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के आगे सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामले की सुनवाई की मांग की. उन्होंने कहा, मेरे पास सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता से जुड़े वीडियो भी हैं, प्लीज देखिए कि क्या इस मामले को कल यानी गुरुवार को लिस्ट किया जा सके. वहां अब भी छात्र मौजूद हैं. इस पर सीजेआई सूर्यकांत न केवल याचिका सुनने से इनकार कर दिया, बल्कि कहा, नहीं-नहीं, हमारे पास कल समय नहीं है. हमारे पास समय नहीं है. हम वीडियो नहीं देखना चाहते. हम समय बर्बाद नहीं करना चाहते.

दरअसल, यह मामला वकील नरेंद्र मिश्रा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने रखा था. उन्होंने उस याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी. इस याचिका में सीजेपी विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ज्यादतियों का आरोप लगाया गया था. इसमें हृश्वश्वञ्ज पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान छात्रों-प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग की गई थी. सीजेपी के प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की गई थी.

अर्जेंट सुनवाई की रिक्वेस्ट को मानने से मना करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, हमारा और अपना समय बर्बाद मत करो. इसके बाद वकील ने दलील दी कि स्टूडेंट्स ज़रूरी मुद्दे उठा रहे थे, जिसमें नीट एग्जाम का सही तरीके से होना और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में सुधार शामिल हैं. हालांकि, बेंच ने मामले पर अर्जेंट सुनवाई करने से मना कर दिया

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-