जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल पर गुड्स ट्रैफिक एवं कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने जून माह 2026 में कुल 05.46 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग करते हुए 547 करोड़ 57 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है. यह भारतीय रेलवे में सबसे तेज वृद्धि है.
लोडिंग में पमरे द्वारा ये उपलब्धियाँ प्राप्त की गईं
- लौह अयस्क (आयरन ओर) लोडिंग में 0.12 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 38.82 प्रतिशत अधिक है.
- फर्टिलाइजर (उर्वरक) लोडिंग में 0.43 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 30.77 प्रतिशत अधिक है.
- क्लिंकर लोडिंग में 1.02 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 20.62 प्रतिशत अधिक है.
- कंटेनर लोडिंग में 0.10 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 6.59 प्रतिशत अधिक है.
- फ़ूड ग्रेन लोडिंग में 0.36 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी माह की तुलना में 1.11 प्रतिशत अधिक है.

