जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन रोड पर बाइक सवार राम प्रवेश लोधी व उनके नाना प्रतापसिंह पर मोटर साइकल सवार बदमाशों ने हमला कर पांच हजार रुपए लूट लिए. हमले में राम प्रवेश व प्रतापसिंह के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार ग्राम बजरंग गढ़ निवासी प्रवेशसिंह लोधी उम्र 21 वर्ष दानीबाबा पेट्रोल पम्प पिपरिया कला में काम करता है दिनंाक 24-7-26 की शाम लगभग 6-20 बजे वह रिश्ते के नाना प्रताप सिंह लोधी निवासी तारादेही पौड़ी जिला दमोह के साथ मोटर सायकल से पिपरिया कला पेट्रोल पम्प जा रहा था वह मोटर सायकल चला रहा था नाना पीछे बैठे थे जैसे ही हम लोग ग्राम माला के आगे पुल के पास पहॅुचे तभी ग्राम पिपरिया के तुलसी लोधी एवं किशनिया लोधी खड़े थे, जो उसे देखकर मोटर सायकल के आगे मोटर सायकल लगाकर रास्ता रोक लिये तुलसी लोधी हाथ में राईजर पाईप लिये था बोला जेब से पैसे निकाल, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे.
उसने पैसे देने से मना किया तो किशनिया ने उसे पकड़ लिया और तुलसी लोधी ने राईजर पाईप से मारकर उसके दोनों हाथ की कोहनी में चोटें पहॅुचा दीं तथा किशनिया लोधी ने उसकी जेब से 5 हजार रूपये निकाल लिये, नाना बीच बचाव करने लगे तो दोनों ने राईजर पाईप व हाथ मुक्कों से मारपीट कर नाना के पैर जांघ में चोटें पहॅुचा दीं एवं उसकी मोटर सायकल में तोडफ़ोड़ करने लगे हम लोग किसी तरह वहां से भाग आये. तुलसी लोधी व किशनिया लोधी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ 5 हजार रूपये की लूट कर मोटर सायकल में तोडफ़ोड़ की है. रिपोर्ट पर धारा 309(4), 309(6), 324(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लियाा गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

