जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बेलबाग स्थित भानतलैया शराब दुकान के पास टपरिया में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने छापा मारा है. पुलिस से मौके से 10 जुआंडिय़ों को पकड़कर 40 हजार रुपए जब्त किए. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार भानतलैया शराब दुकान के बाजू में टपरा बनाकर लम्बे समय से जुआंफड़ का संचालन किया जा रहा था. बीती रात भी यहां पर क्षेत्र के युवक जुआं खेल रहे थे. इस बात की खबर मिलते ही बेलबाग पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर दबिश दी. पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से भाग नही पाए. पुलिस ने मौके से संदीप चैधरी उम्र 34 वर्ष निवासी भानतलैया, निकेश सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी प्रेमसागर चैकी के पास हनुमानताल, सुरेन्द्र चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया, अमन सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला, नरेश बर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी कश्यप मोहल्ला फूटाताल, मनोज चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी भानतलैया, राकेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया, आकाश चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला भानतलैया, नरेन्द्र चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी भानतलैया, धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी भानतलैया को पकड़ लिया. पकड़े गए जुआंडियों के कब्जे से 40 हजार 550 रूपये तथा विभिन्न कम्पनी के 9 नग मोबाइल बरामद किए गए है. जुआडिय़ों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडऩे में थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर, एसआई विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव, आरक्षक मोहित राजपूत, अखिलेश, अभिमन्यू सिंह की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

