जबलपुर. ट्रेनों की लेटलतीफी का दौर लगातार जारी है. जबलपुर पहुंचने वाली कई गाडिय़ां 8 घंटा से ज्यादा विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. विलंब से चलने वाली गाडिय़ों में स्पेशल ट्रेनें लगातार देरी का रिकार्ड बनाये हुए है.
महाराष्ट्र, गुजरात में भारी बारिश के कारण ट्रेनों के विलंब से चल रही हैं, यहां तक तो ठीक है, किंतु कई गाडिय़ों क्यों लेट चल रही हैं, इसका जवाब रेलवे यात्रियों को नहीं दे रहा है. जिसमें स्पेशल ट्रेनें तो कभी भी राइट टाइम पर नहीं चलतीं. यात्री जब नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिलती तो मजबूरी में इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने मजबूर हो रहे हैं. रविवार 26 जुलाई को भी गाडिय़ां लेट जबलपुर पहुंच रही हैं. वहीं शनिवार 25 जुलाई को वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 8 घंटा विलंब से जबलपुर पहुंची.
ये गाडिय़ां विलंब से जबलपुर पहुंच रहीं
-12191 निजामुद्दीन-जबलपुर सुुपरफास्ट 5.30 घंटा
- 01449 पुणे-दानापुर 4 घंटा 45 मिनट
- 09026 दानापुर-बलसाड 8 घंटा 40 मिनट
- 02197 कोयम्बटूर-जबलपुर स्पेशल 6 घंटा 35 मिनट
- 03252 बेंगलुरु-दानापुर 7 घंटा 20 मिनट.

:-A-truck-rammed-into-the-rear-of-a-stationary-bus--one-passenger-died-five-critically-injured-passengers--referred-Jabalpur..jpg)