जबलपुर. एमपी के सिहोरा रोड पर आज दोपहर तीन बजे के लगभग सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना ग्राम दिनारी-खमरिया के पास हुई.
पुलिस के अनुसार ग्राम सलैया कुआं निवासी 70 वर्षीय कुसुम बाई यादव अपने पोतों विनीत यादव उम्र 23 वर्ष व नीरज यादव 22 वर्ष के साथ बाइक एमपी 20 जेडक्यू 5684 से सिहोरा आ रही थीं. इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन (एमपी 20 जीबी 5647) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कुसुम बाई सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, विनीत और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने कुसुम बाई को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद विनीत और नीरज को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

