महानिदेशक सेफ्टी रेलवे बोर्ड की टीम जबलपुर में आरआरआई, क्रू लॉबी, कोचिंग डिपो सहित कई स्थानों का किया इंस्पेक्शन

महानिदेशक सेफ्टी रेलवे बोर्ड की टीम जबलपुर में आरआरआई, क्रू लॉबी, कोचिंग डिपो सहित कई स्थानों का किया इंस्पेक्शन

प्रेषित समय :18:59:58 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल संचालन में सर्वोच्च सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार 27 जुलाई  को रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (संरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा, कार्यकारी निदेशक संरक्षा (सिविल) राहुल श्रीवास्तव तथा पश्चिम मध्य रेल के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी द्वारा जबलपुर मंडल के विभिन्न परिसरों का उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान टीम ने जबलपुर कोचिंग डिपो क्रू लॉबी, आरआरआई, यार्ड आदि का सघन निरीक्षण किया.

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार साहनी एवं अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित रहे.

उच्चस्तरीय दल द्वारा इन परिसरों का सूक्ष्मता से जायजा लिया

क्रू लॉबी- रनिंग स्टाफ (लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर) की कार्य परिस्थितियों एवं अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर जांच का निरीक्षण.
आर.आर.आई- सिग्नलिंग एवं रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम के सुचारू संचालन तथा संरक्षा प्रणालियों का गहन जायजा. 
कोचिंग डिपो- कोचों के तकनीकी रखरखाव, स्वच्छता एवं ब्रेक सिस्टम का परीक्षण.
पी.डब्ल्यू.आई. डिपो- ट्रैक रखरखाव हेतु उपलब्ध उपकरणों एवं संरक्षा संसाधनों की समीक्षा.
जबलपुर यार्ड- यार्ड संचालन, शंटिंग प्रक्रियाओं एवं पटरियों की प्रत्यक्ष जांच.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संरक्षा कर्मचारियों से संवाद कर संरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए और उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-