जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल पुलिस ने शातिर वाहन चोर तोता उर्फ फैजान को उस वक्त पकड़ा है, जब वह सिंधी केम्प क्षेत्र में वाहन बेचने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने तोता के एक नाबालिग साथी को भी पकड़ा है. दोनों के कब्जे से पुलिस ने पांच दो पहिया वाहन बरामद किए है. जिन्हे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किया था. बरामद वाहनों की कीमत 6 लाख रुपए है.
हनुमानताल पुलिस का कहना है कि तोता उर्फ फैजान चोरी की मोटर साइकल लेकर घूम रहा था, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस सिन्धी केम्प पहुंच गया, पुलिस को देखकर फैजान भाग निकला. पुलिस ने पीछा करते हुए तोता को पकड़ लिया. पुलिस ने तोता उर्फ फैजान पिता महमूद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी सीढी के पास अंसार नगर नई बस्ती गोहलपुर से वाहन के संबंध में पूछताछ की तो उसने कागजात नहीं दे पाया. सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चोरी करना स्वीकार लिया. पुलिस ने तोता व उसके नाबालिग साथी को पकड़कर पांच वाहन कब्रिस्तान मे दादा दरबार के आगे दीवार के किनारे से बरामद किए है. आरोपियों को पकडऩे में हनुमानताल टीआई सुभाषचंद बघेल, एसआई योगेन्द्र सिंह, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सादिक अली, विनीत श्रीवास, आरक्षक आदिल रजा, साजिद की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

