जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रांझी स्थित उदयनगर क्षेत्र में रहने वाली मोनिका चौधरी ने सास कृपा देवी की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या की है. पुलिस ने मर्ग जांच में मिले कथनों के आधार पर कृपा देवी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार उदय नगर रांझी में रहने वाली मोनिका चौधरी को सास कृपा देवी द्वारा घरेलू बातों को लेकर आए दिन प्रताडि़त किया जाता रहा. 15 जुलाई को भी सास कृपा देवी ने मोनिका को भला बुरा कहा, इसी बात से व्यथित होकर मोनिका अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने देखा तो फं दे से उतारकर अस्पताल ले गए,
जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की तो मृतिका श्रीमति मोनिका की बड़ी व छोटी बहन, पुत्रियों, मॉ, भाई ने अपने कथनों में बताया कि मोनिका को उसकी सास सास कृपादेवी आए दिन घरेलू बातों को लेकर प्रताडि़त करती रही. पुलिस ने जांच के बाद सास कृपा देवी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

