एमपी : श्मशान से खुद-ब-खुद गायब हो रही अस्थियां, तंत्र-मंत्र के शक में परिजन पहुंचे थाने

एमपी : श्मशान से खुद-ब-खुद गायब हो रही अस्थियां, तंत्र-मंत्र के शक में परिजन पहुंचे थाने

प्रेषित समय :12:33:48 PM / Wed, Jul 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले पथरिया जाट गांव के श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक परिवार अपने घर के बुजुर्ग सदस्य की अस्थियां लेने आया, लेकिन उन्हें वहां कईं अस्थियां गायब मिलीं. कुछ अस्थियां और राख बिखरी हुई पाई गई. इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण इक_ा हो गए. तत्काल इस मामले की पुलिस को शिकायत दी गई वहीं, स्थानीय लोग इस घटना को तंत्रमंत्र से जोड़कर देख रहे हैं.

सिविल थाना इलाके के पथरिया जाट गांव में मंगलवार को श्मशान घाट से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है. पथरिया जाट निवासी 82 वर्षीय जगन सूर्यवंशी का रविवार रात निधन हो गया था. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गांव के सार्वजनिक मुक्तिधाम में किया गया था. परंपरा अनुसार, मंगलवार सुबह उनके परिजन अस्थि संचय के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, लेकिन यहां आकर देखा तो चिता की राख और अस्थियां गायब थी. ये देखकर परिजन परेशान हो गए.

तंत्र-मंत्र का शक

कुछ ही देर में ये खबर गांव में फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई. कोई इसे तंत्रमंत्र से जुड़ी घटना बता रहा था, तो कोई किसी ने आसामाजिक तत्व की हरकत बताई. आखिरकार तय हुआ कि अस्थि संचय की प्रक्रिया की जाए और पुलिस को सूचना दी जाए.

मृतक के बेटे मोहन सूर्यवंशी ने बताया,  मैंने पिता जगन सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार सोमवार को किया था. शाम तक अस्थियां सुरक्षित थीं. मंगलवार सुबह अस्थियां लेने पहुंचे तो वहां कुछ भी नहीं मिला. मुझे आशंका है कि किसी ने जानबूझकर अस्थियां चोरी की हैं. मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में पहुंचकर की है. शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है. सरंपच प्रमोद यादव ने कहा, गांव में इस तरह की पहली घटना हुई है. यह गंभीर मामला है. पुलिस से शिकायत कर संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-