जबलपुर के मामे दा ढाबा के पास पकड़ा गया हथियारों का सौदागर, 4 देशी कट्टे, कारतूस मिले

जबलपुर के मामे दा ढाबा के पास पकड़ा गया हथियारों का सौदागर, 4 देशी कट्टे, कारतूस मिले

प्रेषित समय :15:10:00 PM / Wed, Jul 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित मामे दा ढाबा के समीप पुलिस ने भानू तिवारी नामक बदमाश को चार कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया हथियारों का सौदागर किसी से कट्टे बेचने के संबंध में चर्चा कर रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया.

पुलिस के अनुसार हडहा मोहल्ला निवासी भानू तिवारी देशी कट्टा मामे दा ढाबा के पीछे मुरूम खदान के पास सिलौड़ी रोड में कट्टे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था. इस दौरान किसी ने भानू को चर्चा करते हुए सुना तो पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, जिसे देख भानू ने दौड़ लगा दी.

पुलिस ने पीछा करते हुए भानू को दबिश देकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से चार देशी कट्टे व कारतूस मिले. पुलिस को पूछताछ में भानू तिवारी ने बताया कि ज्वालामुखी निवासी स्वयं चैबे द्वारा देशी कट्टा एवं कारतूस बेचने के लिये देना बताया. पुलिस ने आरोपी भानू तिवारी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी. आरोपी को पकडऩे में एएसआई अमृतगिरी गोस्वामी, नीरज चौरसिया, संदीप कौरव, देवराज की सराहनीय भूमिका रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-