जबलपुर के मछराई बाजार में जर्जर बिल्डिंग धराशायी, मची चीख पुकार, भगदड़, कुछ पल पहले ही बाहर आए थे मजदूर

जबलपुर के मछराई बाजार में जर्जर बिल्डिंग धराशायी, मची चीख पुकार, भगदड़, कुछ पल पहले ही बाहर आए थे मजदूर

प्रेषित समय :15:44:42 PM / Wed, Jul 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर के मछराई बाजार में आज उस वक्त चीखपुकार व भगदड़ मच गई, जक एक जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. गनीमत यह रही कि अंदेशा होने पर कुछ पल पहले ही मजदूर बाहर निकलकर आए थे. घटना के बाद बाजार में हड़कम्प मचा रहा.

बताया गया है कि यतीन जैन की पुरानी बिल्डिंग में करीब चार माह से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. आज भी सुबह से मजदूर अपने काम में लगे थे, दोपहर दो बजे के लगभग बिल्डिंग से चटकने की आवाज सुनकर मजदूर फौरन बाहर आ गए, कुछ पल बाद ही बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, जिसे देख बाजार में चीख पुकार व भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर आ गए.

देखते ही देखते बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई. घटना के बाद बाजार में आवाजाही थम गई थी, लोग दुकानों से बाहर आ गए. घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी संजय जैन सहित अन्य लोगों का कहना था कि यदि मजदूर समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बताया गया है कि करीब चार माह पहले ही बिल्डिंग की दुकानों को खाली करा दिया गया था, इसके बाद मरम्मत काम शुरु कराया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम समय रहते खतरनाक और जर्जर भवनों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई नहीं करता, तो भविष्य में बड़े हादसों से इंकार नहीं किया जा सकता.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-