जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गढ़ा पुलिस ने अर्पित ठाकुर के जुआंफड़ पर दबिश देकर 20 जुआंडिय़ों को पकड़ा है. जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. इसके बाद उन्हें अपराध और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई.
पुलिस ने जुआ फड़ संचालक अर्पित ठाकुर के अड्डे पर छापा मारकर मुख्य आरोपी सहित 20 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. मौके से ?85 हजार नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित अन्य वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अर्पित ठाकुर बंद कमरे में जुआ खिला रहा है, जहां कई लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी.
पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले नशा मुक्ति अभियान के तहत अपराध, जुआ और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. सभी ने पुलिस अधिकारियों के सामने भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का संकल्प लिया. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही सामाजिक सुधार के उद्देश्य से उन्हें नशे और अपराध से दूर रहने की हिदायत भी दी गई. जबलपुर पुलिस का संदेश है कि शहर में जुआ, नशा और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

