जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा पीडीएस का अनाज, मिनीट्रक में लोड थी गेंहू-चावल की 50 बोरी

जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा पीडीएस का अनाज, मिनीट्रक में लोड थी गेंहू-चावल की 50 बोरी

प्रेषित समय :16:49:33 PM / Wed, Jul 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित घमापुर क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर मिनीट्रक ने पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के अनाज जब्त की. उक्त बोरियों में गेंहू व चावल भरा हुआ था.  उक्त कार्रवाई शहर के जागरुक नागरिक की सूचना पर खाद्य विभाग ने की है.

बताया गया है कि ओमती क्षेत्र घंटाघर निवाली रंजीत यादव नामक युवक अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर के लिए निकले, जब वे घमापुर क्षेत्र पहुंचे तो उन्हे उन्हें एक मिनी ट्रक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया. करीब जाकर देखा तो ट्रक में शासकीय टैग लगा हुआ है. गेहूं और चावल की बोरियां लदी मिलीं. इस पर उन्होंने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की लेकिन वह जबाव नहीं दे पाया.  यहां तक कि वाहन में बैठे लोग विवाद करने पर उतारु हो गए, देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. इसके बाद पूछताछ में वाहन सवार युवक ने बताया कि वह उक्त अनाज बरेला से लेकर आया है और मंडी में बेचने के लिए लेकर जा रहा है.

वहीं रंजीत यादव का दावा है कि शहर के उड़ीया मोहल्ला क्षेत्र से भी शासकीय अनाज की बोरियां ट्रक में लोड की गई थीं. रंजीत यादव के पास खाद्य विभाग के अधिकारियों का संपर्क नंबर नहीं था. उन्होंने मौके से ही गूगल पर फूड कंट्रोलर का नंबर खोजा और पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने के कुछ देर बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. खाद्य विभाग ने मिनी ट्रक से 50 से अधिक बोरियों में भरे गेहूं और चावल को जब्त कर उनके नमूने लिए हैं. विभाग अब यह जांच कर रहा है कि शासकीय राशन किस राशन दुकान से निकाला गया, उसे मंडी तक कैसे पहुंचाया जा रहा था. खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-