जबलपुर में एचडीएफसी के असिस्टेंट मैनेजर के साथ लूट, मोबाइल फोन छीनकर भागे बदमाश

जबलपुर में एचडीएफसी के असिस्टेंट मैनेजर के साथ लूट, मोबाइल फोन छीनकर भागे बदमाश

प्रेषित समय :17:54:41 PM / Thu, Jul 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गौतम मढिय़ा गढ़ा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाश पैदल जा रहे एचडीएफसी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर नीरज मालवीय के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले. नीरज ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे.

पुलिस के अनुसार गंगासागर शुक्ला नगर निवासी नीरज मालवी उम्र 31 वर्ष एचडीएफसी बैंक दमोहनाका ब्रंाच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है. बीती रात 9 बजे के लगभग नीरज अपने घर से टहलने के लिये गुऔआ चौक से गौतम जी की मढिय़ा की ओर पैदल जा रहे थे. इस दौरान नीरज के मोबाइल पर कॉल आया. नीरज ने मोबाइल फोन निकाला और देखने लगा, इस दौरान बाइक से आए दो बदमाश हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले.

नीरज ने शोर मचाते हुए दौड़कर पीछा किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे. इस बीच आसपास से गुजर रहे लोग भी रुक गए, जिन्होने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे. नीरज ने संजीवनी नगर थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-