जबलपुर. एमपी के जबलपुर में ग्वारीघाट स्थित इंद्रपुरी कालोनी निवासी सतीषचंद्र भारद्वाज ठगी का शिकार हुए है. सतीषचंद्र जब एटीएम से रुपए निकालने के लिए पहुंचे. उन्होने दो बार 5-5 हजार रुपए निकाले, तभी पास खड़े युवक ने यह कहते हुए कार्ड बदल लिया कि आपका कुछ नीचे गिर गया. इसके बाद सतीषचंद्र के खाते से एक लाख 33 हजार रुपए निकाल लिए गए.
पुलिस का कहना है कि सतीशचंद्र भारद्वाज उम्र 77 वर्ष निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी ग्वारीघाट केन्द्रीय विद्यायल से शिक्षक के पद से रिटायर्ड है. पिछले दिनों वे सुबह लगभग 9 बजे पैसे निकालने के लिये चंडीमाता के सामने स्थित एसबीआई एटीएम में गए थे. जहां से उन्होने 5-5 हजार रूपये 2 बार में निकाले, इस दौरान एक युवक पीछे खड़ा रुपए गिन रहा था.
उसने कहा कि आपका कुछ गिर गया है. सतीषचंद्र नीचे देखने लगे तभी उक्त युवक ने एटीएम कार्ड मशीन से निकाल कर उसे दे दिया. घर लौटकर आया तो पता चला कि एकाउंट से 1 लाख 33 हजार 800 रूपये एटीएम कार्ड से ट्रांजेक्शन हुये हैं. उन्होने अपना एटीएम कार्ड चैक किया तो उक्त एटीएम कार्ड उसका नहीं है. सतीष चंद्र ने इस मामले की शिकायत थाना ग्वारीघाट में की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

