जबलपुर में शराबी पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

जबलपुर में शराबी पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

प्रेषित समय :15:56:14 PM / Tue, Aug 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत खाई मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाली महिला स्नेहा सोनकर पति की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग जांच में मिले कथानों आधार पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
                                      बताया गया है कि नकुल सुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी उमराव सिंह राठौर का मकान खाई मोहल्ला हनुमानताल  अपने घर में खाना खाकर पत्नी स्नेहा को खाना खाने कहने के लिये किराये के मकान में गया तो जाकर देखा दरवाजे लटके हुये थे अंदर से दरवाजे में कूलर लगा था उसने दरवाजा खोलकर कूलर खिसकाकर अंदर जाकर देखा पत्नी स्नेहा सोनकर उम्र 22 वर्ष लकड़ी की बल्ली से लगे पंखे में चुनरी बांधकर फासी पर लटकी थी, तुरंत फासी से उतारकर देखा पत्नी स्नेहा सोनकर की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की तो स्नेहा के माता, पिता, भाई ने अपने कथनों में बताया कि शादी के बाद से ही स्नेहा के पति नकुल सुर्वे (मराठा) द्वारा आये दिन शराब पीकर स्नेहा के साथ मारपीट करना, जुआ में पैसे उड़ाना, घर के खर्च के लिये स्नेहा को पैसे नहीं देना लगातार परेशान करना, पति की प्रताडऩा से परेशान होकर स्नेहा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसपर पुलिस ने नकुल सुर्वे के विरूद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-