जबलपुर: संस्कार कांवड़ यात्रा के कारण सोमवार को शहर के स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जबलपुर: संस्कार कांवड़ यात्रा के कारण सोमवार को शहर के स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

प्रेषित समय :16:03:19 PM / Fri, Aug 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में प्रतिवर्ष श्रावण मास के मौके पर निकाली जाने वाली ऐतिहासिक संस्कार कांवड़ यात्रा में जबर्दस्त भीड़ को देखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन ने नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में सोमवार 10 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को संस्कार कांवड़ यात्रा और गुसेश्वर शाही सवारी यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के कारण विद्यार्थियों को होने वाली यातायात समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएससी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है.

संस्कार कांवड़ यात्रा यात्रा सुबह 7 बजे ग्वारीघाट के सिद्धघाट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पनागर तहसील के ग्राम मटामर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम तक पहुंचेगी. अवकाश के चलते छूटे हुए पाठ्यक्रम की पढ़ाई अन्य कार्यदिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पूरी की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-