नई दिल्ली. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 455 की गिरावट के साथ 78,499 पर बंद हुआ. निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट रही, ये 24,570 के स्तर पर आ गया है. कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही, जबकि आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी.
विदेशी कंपनियों का भारत पर बढ़ा भरोसा
भारतीय अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते घरेलू बाजार पर दुनिया का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले 5 सालों के ट्रेंड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना है. पिछले चार सालों से भारत में अपना कारोबार बंद करने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से अधिक हुआ करती थी, लेकिन 2025-26 में यह सिलसिला पूरी तरह पलट गया और नई आने वाली कंपनियों का आंकड़ा बंद होने वाली कंपनियों से आगे निकल गया.
सरकार का संसद में जवाब
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंजू शर्मा के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2025-26 में कंपनीज एक्ट, 2013 की धारा 380 के तहत 102 विदेशी कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि इसी साल 84 कंपनियों ने अपना कामकाज बंद कर दिया. यह पिछले पांच सालों में से तीन सालों में दिखे ट्रेंड से उलट है, जब नई कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के मुकाबले बंद होने वाली कंपनियों की संख्या ज़्यादा थी. उदाहरण के लिए, 2021-22 में 104 विदेशी कंपनियों ने कामकाज बंद किया, जबकि सिफऱ् 74 कंपनियों ने नया रजिस्ट्रेशन कराया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

