जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सीओडी कालोनी संजीवनी नगर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव को मोबाइल के वाट्सएप पर एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर ठगों ने हजारों रुपए ठग लिए. साइबर ठगों ने एप्लीकेशन डाउनलोड कराई और नेक्सट, नेक्सट कराते रहे. इसके बाद देखा तो प्रदीप श्रीवास्तव के खाते से दो बार में 54 हजार रुपए उड़ गए.
इस संबंध में संजीवनी नगर थाना पुलिस ने बताया िकि अनुसार संजीवनी नगर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव स्टेट बैंक से सेवानिवृत है, पिछले दिनों प्रदीप श्रीवास्तव के फेसबुक पेज पर एक आईडी जिसमें लिखा था कि पेंशन सर्टीफिकेट तैयार करें. प्रदीप श्रीवास्तव ने विज्ञापन पर क्लिक करके अपना नाम दर्ज किया. कुछ देर बाद उसके ससुर के व्हाटसएप पर मोबाइल नम्बर से कॅाल आया कि आप इस एप में पेंशन सर्टीफिकेट तैयार कर सकते है.
आप एप्लीकेशन पर नेक्सट नेक्सट करते जायें, श्री श्रीवास्तव ने नेक्सट कर दिया, यहां तक कि एटीएम के अंतिम 6 अंक दर्ज करने पर दर्ज कर दिए, कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार 54 हजार कट गए. मोबाइल फोन पर रुपए कटने का मैसेज आया तो वे घबरा गए, उन्होने पहलेहेल्प लाईन 1930 पर सूचना दी. इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

