जबलपुर के डी-मार्ट पर खाद्य विभाग का छापा, दो ब्रांड के घी के सेम्पल लिए, ग्राहकों में मचा हड़कम्प

जबलपुर के डी-मार्ट पर खाद्य विभाग का छापा, दो ब्रांड के घी के सेम्पल लिए, ग्राहकों में मचा हड़कम्प

प्रेषित समय :18:23:49 PM / Sat, Aug 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर के तिलहरी स्थित डी-मार्ट में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब खाद्य विभाग की टीम ने छापा कर दिया. टीम के अधिकारियों ने जांच के दौरान यहां दो कंपनी के ब्रांड के घी के सेम्पल लिए. इसके बाद अन्य सामानों की भी जांच की गई. कार्रवाई के दौरान ग्राहकों की भीड़ रही जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी.

बताया गया है कि खाद्य विभाग की टीम को जांच के दौरान डी-मार्ट में 5 अलग अलग ब्रांडस के घी मिले, जिसमें श्री घी व मिलकी मिस्ट नामक के घी के सेम्पल लिए गए. अधिकारियों को इन दोनों ब्रांड के घी पर संदेह  रहा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है. खाद्य विभाग की टीम के अधिकारियों द्वारा दी गई.

दबिश के बाद डी-मार्ट में खरीददारी करने पहुंचे ग्राहकों के बीच हड़कम्प मचा रहा, यहां तक कुछ ग्राहक वहां तक पहुंच गए, जहां पर जांच के लिए सेम्पल लिए जा रहे थे. अधिकारियों के घी के सेम्पल लेने के बाद यहां पर रखे अन्य खाद्य पदार्थो की भी जांच क ी भी जांच की है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-