दोस्ती में दगा, शेयर मार्केट के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपए

दोस्ती में दगा, शेयर मार्केट के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपए

प्रेषित समय :16:52:59 PM / Sat, Aug 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गलगला टोरिया में रहने वाले आकाश शुक्रवारे के साथ किसी और नहीं बल्कि दोस्त सतेन्द्र जोशी ने 17 लाख रुपए की ठगी कर दी. सतेन्द्र ने शेयर बाजार में रुपए लगाने के नाम पर आकाश से रुपए हड़प लिए.

पुलिस के अनुसार आकाश शुक्रवारे उम्र 37 वर्ष निवासी गलगला टोरिया शिव मंदिर के पास बेलबाग की सतेन्द्र द्विवेदी से दोस्ती थी. आकाश व सतेन्द्र के बीच मोबाइल फोन व वाट्सएप पर बातचीत होती रही. करीब तीन वर्ष पहले सतेन्द्र द्विवेदी ने आकाश को अपने काम ट्रांसपोर्ट व शेयर मार्केट के बारे जानकारी दी, सतेन्द्र ने कहा कि शेयर बाजार में रुपए लगाए तो बहुत फायदा होगा. सतेन्द्र के कहने पर आकाश ने एक बार लाख 34 हजार रूपए फिर अपने फोन पे के माध्यम से सतेन्द्र द्विवेदी के मोबाइल पर आनलाईन के माध्यम से ट्रांसफर किए.

इसके बाद 6 लाख 66 हजार रुपए अन्य साथी के फोन पे के  माध्यम से एवं एटीएम मशीन के माध्यम से कोटक महिन्द्रा बैंक खाता धारक  सतेन्द्र द्विवेदी के खाता में ट्रांसफर किए. 17 लाख रुपए देने के करीब दो साल तक कोई फायदा नहीं हुआ. जिसपर आकाश द्वारा सतेन्द्र से रुपयों की मांग की जाती रही लेकिन उसने रुपए वापस नहीं किए यहां तक कि धमकी देने लगा. अपना रुपया डूबता नजर आने पर आकाश शुक्रवारे ने बेलबाग थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने सतेन्द्र द्विवेदी के विरूद्ध धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-