जबलपुर. एमपी के जबलपुर में खाद्य विभाग की टीम एक बार फिर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने निकल पड़ी है. टीम ने पांच प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर करीब 132 किलो घी जब्त किया है. जिनके सेम्पल जांच के लिए भेजे गए है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान नेपियर टाउन स्थित विपिन ट्रेडिंग से 80 किलो गोवर्धन काऊ घी जब्त किया एवं जांच हेतु सैंपल लिए. इसी क्रम में विजय नगर स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड में 40 किलो गोवर्धन काऊ घी जब्त किया गया एवं जांच हेतु सैंपल लिए. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में विजय नगर स्थित सभी इंटरप्राइजेस से वास्तु ब्रांड घी 12 किलो जब्त किया गया एवं जांच हेतु सैंपल लिए गए.
उन्होंने बताया कि विजय नगर में ही डी मार्ट से गोवर्धन काऊ घी, मिल्की मिस्ट घी, श्रीधी घी के नमूने तथा कटंगी रोड करमेता स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से अमूल काऊ घी एवं पतंजलि काऊ घी के नमूने लिये गये. निरीक्षण के दौरान लिये गये सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं. परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

