जबलपुर में डुमना रोड पर कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

जबलपुर में डुमना रोड पर कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

प्रेषित समय :19:56:42 PM / Sat, Aug 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में डुमना रोड पर आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब तेज गति से आ रही कार ने लहराते हुए बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगते ही तीनों युवक सामने की ओर गिरे, जिन्हे रौंदते हुए कार निकल गई, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुस गई.

बताया गया है कि डुमना रोड स्थित प्रियदर्शनी कालोनी की ओर से शाम 5.50 बजे के लिए कार सवार तीन युवक तेजी से लहराते हुए मुख्य रोड पर आए. जब वे शहर की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगते ही तीनों युवक सामने की ओर गिरे. इसके बाद कार सवार तीनों युवक भाग निकले और आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पत्थर से टकराकर रुक गई. ्रदुर्घटना होते देख राह चलते लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए. जिन्होनेें ने तीनों युवकों को तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया. दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. पुलिस ने कार सवार चालक सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-