जबलपुर से दिल्ली पार्सल भेजने पर लगी रोक, 15 अगस्त से पहले रेलवे का निर्णय, ये है कारण

जबलपुर से दिल्ली पार्सल भेजने पर लगी रोक, 15 अगस्त से पहले रेलवे का निर्णय, ये है कारण

प्रेषित समय :13:25:31 PM / Mon, Aug 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 11 से 14 अगस्त तक दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. इस दौरान नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर समेत दिल्ली के छह प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी भी बंद रहेगी. इसके अलावा लीज्ड एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच के जरिए होने वाला पार्सल परिवहन भी प्रतिबंधित रहेगा.

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने 11, 12, 13 और 14 अगस्त को दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल सेवा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इसका सीधा असर जबलपुर से दिल्ली सामान भेजने वाले यात्रियों और कारोबारियों पर पड़ेगा. इस अवधि में सामान्य पार्सल के साथ रेलवे के जरिए भेजे जाने वाले अन्य सामान की बुकिंग भी नहीं की जाएगी. 

चार दिन तक रहेगी पार्सल सेवा पर रोक

11 से 14 अगस्त तक चार दिनों के लिए दिल्ली जाने वाले पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी प्रभावित रहेगी. ऐसे में यदि कोई यात्री या कारोबारी समस्तीपुर से दिल्ली के किसी स्टेशन पर सामान भेजना चाहता है तो उसे 14 अगस्त तक इंतजार करना होगा. रेलवे ने यह फैसला स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से लागू किया है.
दिल्ली के छह प्रमुख स्टेशनों पर भी प्रतिबंध

रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के छह प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी पर रोक लगाई है. इनमें नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर शामिल हैं. इन स्टेशनों पर पार्सल की आवाजाही प्रतिबंधित रहने का असर दूसरे स्टेशनों से दिल्ली भेजे जाने वाले सामान पर भी पड़ेगा. इस दौरान दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल परिवहन की सामान्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहेगी.

लीज्ड एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच भी प्रतिबंध के दायरे में

रेलवे ने केवल सामान्य पार्सल बुकिंग पर रोक नहीं लगाई है. लीज्ड एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच के जरिए होने वाला पार्सल परिवहन भी प्रतिबंधित रहेगा. यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली क्षेत्र की ओर जाने वाली ट्रेनों में लीज पर संचालित डिब्बों के माध्यम से भी सामान भेजने की अनुमति नहीं होगी. रेलवे ने पार्सल परिवहन के अलग-अलग माध्यमों को इस अस्थायी प्रतिबंध के दायरे में रखा है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-