जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल क्षेत्र स्थित डिजनी होटल में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड पर पुलिस ने दबिश दी है. पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पुलिस ने 12 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 22हजार रपए जब्त किए है. वहीं जुआंफड़ संचालित करने वाले होटल संचालक की तलाश की जा रही है.
पुलिस के अनुसार मदनमहल एचडीएफसी बैंक के समीप स्थित डिजनी होटल का संचालक लम्बे समय से पोर्च के नीचे जुआंफड़ संचालित कर रहा था, बीती रात भी यहां पर जुआं चल रहा था. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी. पुलिस देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई.
पुलिस ने गोपाल रैकवार उम्र 31 वर्ष निवासी बीड़ी कारखाना अनवर गंज हनुमानताल, दीपक रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई हनुमानताल, अमित वर्मा उर्फ ताउ उम्र 27 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, प्रियांशु कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी फूटाताल बढ़ई मोहल्ला बेलबाग, मुक्कू उर्फ मुकेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर, प्रियांक उर्फ भोला श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला फूटाताल हनुमानताल, कादर अहमद अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर, सुमित सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी हनुमानताल थाना के पीछे, मोसही खान उम्र 29 वर्ष सरकारी कुआ घमापुर, मोहम्मद शहनवाज शेख उम्र 34 वर्ष निरवासी तीसरा पुल लियो कम्पाउण्ड केंट, आशीष उर्फ बंटी पासी उम्र 30 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर, हसन जहांगीर उर्फ कालू उम्र 31 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम नूरानी मस्जिद को पकड़ लिया.
वहीं होटल संचालक शिवम मौके से भाग निकला. जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है. होटल संचालक ही जुआंफड़ में नाल काट रहा था. पुलिस ने 12 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर करीब 22 हजार 500 रुपए जब्त किए है. पुलिस ने जुआडिय़ों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट तथा 49 बीएनएस के प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपी होटल संचालक शिवम को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. जुआडिय़ों को पकडऩे में उप निरीक्षक सतीश अनुरागी, प्रधान आरक्षक केकेश्रीवास, बल्देव, दुर्गेश, आरक्षक आदित्य, बालाराम की सराहनीय भूमिका रही.

