जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साइबर ठगों के फैलाए गए मकडज़ाल में हर दिन कोई न कोई व्यक्ति फंसकर शिकार हो रहा है. पिछले दिन गोहलपुर क्षेत्र में रहने वाले तीन लोग ठगी का शिकार हो गए, जिनके खातों से हजारों रुपए निकाल लिए गए. इसी तरह भेड़ाघाट क्षेत्र में भी ठगों ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है.
पुलिस के अनुसार साजिया परवीन उम्र 21 वर्ष निवासी अंसारनगर चैपड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाइल पर इंस्ट्राग्राम चलाती है. एक सप्ताह पहले वह अपने इंस्ट्राग्राम आईडी पर रील देख रही थी तभी उसने सिफा खान की इंस्ट्राग्राम आईडी पर एक रील दिखाई दी जिसमें घर बैठे पैसे कमाओं की रील चल रही थी उसने रील में चल रहे मैसेज पर क्लिक किया तो उनके द्वारा अपने मोबाइल से उसके व्हाटसएप पर मैसेज किया एवं कहा कि आप 1 हजार रूपये इंवेस्ट करेंगे तो आपकेा 35-40 मिनिट में 9 हजार 500 रूपये मिलेंगे.
उसने उनके द्वारा भेजे गये स्केनर पर अपने भाई आहद अंसारी के मोबाइल नम्बर से दिनांक 31-7-26 को शाम लगभग 4 बजे 1 हजार रूपये यूपीआई ट्रांजेक्शन किये फिर उसी नम्बर से व्हाटसएप पर मैसेज आया कि जिस अकाउण्ट से आपने पैसे भेजे हैं वो अकाउण्ट लॉक हो गया लॉक खुलवाने के लिये 5750 रूपये और लगेंगे, उसने अपने जीजा मोहम्मद आसिफ के मोबाइल नम्बर से उनके भेजे गये स्क्ेनर पर 1750 रूपये, 2 हजार रूपये, 2 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दिये फिर उनके द्वारा जीएसटी के नाम पर 13500 रूपये मांगे, उसने रिश्तेदार इकबाल अंसारी के मोबाइल से 13750 रूपये ट्रांजेक्शन किये, फिर फाईनल पेमेंट के नाम पर उससे 4800 रूपये भाई आहद अंसारी के मोबाइल से ट्रांजेक्शन किए. इस तरह से साजिया से ठगों ने 25 हजार 300 रूपये हड़प लिये.
नौकरी पाने के चक्कर में गवाएं रुपए-
इसी तरह आफताब अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी पुराना पुल नोनेलाल की गली गोहलपुर अपने घर में फेसबुक पर रील देख रहा था. एक रील में कनाडा में जाकर फू्रट पैकिंग की नौकरी करने की जानकारी दी थी उसने रील में दिये गये मोबाइल नम्बर पर कॉल किया तो उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि कनाडा में नौकरी लगने जिसके बदले में 3 हजार डालर प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. आफताब ने नम्बर पर बातचीत करते हुए अपना आधारकार्ड, पासपोर्ट की फोटो व स्वंय की फोटो व्हाटसएप पर सेंड कर दी. इसक बाद एम्बेंसी फीस के नाम 89 हजार रूपये आनलाईन कर हड़प लिये.
एपीके फाइल खोलते ही खाता से कट गए 50 हजार रुपए-
विनोद कुमार जैन उम्र 76 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर के व्हाटसएप में एक मोबाइल नम्बर से एपीके फाईल आयी उसके द्वारा एपीके फाईल को क्लिक करने पर उसके बैंक अकाउण्ट से रात लगभग 8-39 बजे 50 हजार रूपये कट गए.
डाक्टर का नम्बर तलाशना महंगा पड़ा-
कालूराम साहू उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम बिल्हा भेड़ाघाट के शिकायत की कि उसका यूनियन बैंक में खाता है. कालूराम चर्म रोग विशेषज्ञ डाक्टर के साथ अपाईमेंट करने के गूगल पर सर्च कर रहे. इस दौरान गूगल पर दिखाई दिये चर्म रोग विशेषज्ञ को कॉल किया जिसमें डाक्टर के साथ अपाईमेंट करने के लिये नाम पता पूछने बताया गयाा तथा एक लिंक भेजकर अपाईमेंट के लिये लिंक पर क्लिक करने के लिये कहा गया उसने लिंक पर क्लिक किया जिसके बाद उसके खाते से 49 हजार 999 रूपये कट गये थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

