रेल फाटक पर मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्राली फंसी, एक घंटे से ज्यादा रुकी रहीं कई ट्रेनें..!

रेल फाटक पर मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्राली फंसी, एक घंटे से ज्यादा रुकी रहीं कई ट्रेनें..!

प्रेषित समय :18:27:23 PM / Mon, Aug 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नरसिंहपुर. नरसिंहपुर के सालीचौका रेल फाटक पर आज मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हिच टूटने के बाद वह ट्रैक के बीचों-बीच अटक गई. रेल टै्रक पर टै्रक्टर-ट्राली फंसने से हड़कम्प मच गया, आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. हालांकि समय रहते जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटा लिया गया, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया. ट्राली फं सने से कई ट्रैने एक घंटे तक रुकी रही.

खबर है कि आज मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सालीचौका रेलवे फाटक 251 स्पेशल से गुजर रही थी. इसी दौरान ट्रॉली का हिच टूट गया और ट्रॉली रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई. ट्रॉली के ट्रैक पर फंसने से रेल यातायात प्रभावित हो गया. अमरकंटक एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस और दानापुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को एक घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए.

जिन्होने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. समय रहते ट्रॉली हट जाने से संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका. स्थानीय लोगों का कहना था कि रेलवे फाटक के बीच बड़े गड्ढे होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने में परेशानी हुई. इसी दौरान हिच टूटने के बाद ट्रॉली ट्रैक पर फंस गई. ग्रामीणों ने रेलवे फाटक की जर्जर स्थिति और गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-