भोपाल. मध्यप्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं. उन्होंने दीप्ति गौड़ मुखर्जी का स्थान लिया है.
दीप्ति गौड़ मुखर्जी को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. वे इससे पहले कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव थीं. उन्होंने विनीत जोशी का स्थान लिया है, जिन्हें पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है.
वीएस कांताराव गृह मंत्रालय में ओएसडी नियुक्त
एमपी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वीएल कांताराव को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्हें भारत सरकार के सचिव के समान रैंक और वेतन दिया जाएगा. कांताराव वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव हैं. वे अनुसुली आर्या के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे. अनुसुली आर्या 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत हो रही हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


