जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा में अवैध रुप से पिकअप वाहन में लोड कर सप्लाई की जा रही 70 बोरी यूरिया व 20 बोरी डीएपी को कृषि विस्तार अधिकारी ने टीम के साथ दबिश देकर पकड़ा है. पुलिस ने मामले में सहकारी विपणन समिति सिहोरा के लिपिक सिद्धांत तिवारी व पटेल कृषि केन्द्र खलरी महगवां के प्रोपराइटर नितेन्द्र पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
सिहोरा पुलिस ने बताया कि सिहोरा में पिकअप वाहन क्र मांक एमपी 20 जीए 5016 में 70 बोरी यूरिया व 20 बोरी डीएपी लोड कर अन्यंत्र स्थान पर भेजी जा रही थी. इस बात की खबर मिलते ही कृषि विकास अधिकारी जयपालसिंह राठौर ने दबिश देकर पकड़ लिया. पूछताछ में यह सामने आया है कि मामले में सहकारी विपणन समिति सिहोरा में लिपिक के पद पर कार्यरत सिद्धांत तिवारी एवं पटेल कृषि केन्द्र खलरी महगवां के प्रोपराइटर नितेन्द्र पटैल की मिलीभगत से अवैध रुप से परिवहन किया जा रहा था.
जिसपर जयपालसिंह राठौर ने सिहोरा थाना में लिखित शिकायत दी, जिसपर पुलिस ने आरोपी सहकारी विपरण समीति सिहोरा लिपिक के सिद्धांत पिता जगनारायण तिवारी व ग्राम खलरी पटेल कृषि केन्द्र मझगवा के नितेन्द्र पिता लक्ष्मण पटेल खलरी सिहोरा के विरूद्ध धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

