जबलपुर. एमपी के जबलपुर में साइबर ठगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, यहां पर लोग लालच में आकर लाखों रुपए गवां रहे है. ऐसे ही चार मामले फिर सामने आए है, जिसमें घमापुर, गढ़ा, हनुमानताल व रांझी के लोग शिकार हुए है.
गढ़ा-
शारदा चौक निवासी विजय कुमार तिवारी उम्र 77 वर्ष एलआईसी से रिटायर्ड है, पिछले दिनों विजय कुमार घर में फेसबुक देख रहे थे. जिसमें जिसमें एक एड आया कि बैंक आफ इंडिया से सीनियर सिटीजन कार्ड लेने पर अलग अलग तरह के डिस्काउण्ट मिलेगें बताया तो उन्होने उक्त कार्ड पर एपलाई करने क्लिक किया जिससे कुछ देर बाद बैंक आफ इंडिया के कर्मचारी बनकर मोबाइल से व्हाटसएप कॉल आया जिसने कार्ड लेने की प्रक्रिया कम्पलीट करने के लिये कहा तथा उसका डेविट कार्ड नम्बर ले लिया उसकी कॉल के दौरान मोबाइल हेंडसेट के बारे में जानकारी मांगी तथा व्हाटसएप पर लिंक भेजी, लिंक क्लिक करते ही उनके खाते से 50 हजार रुपए कट गए. फिर उनके खाते से 10 हजार रुपए कट गए.
रांझी-
देबाशीष बहेरा उम्र 40 वर्ष व्हीकल फैक्ट्री में नौकरी करते हैं, उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा व्हीएफजे में है. 6 अगस्त को उनका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा. कुछ देर अपडेट होने के बाद चालू हो गया. इस बीच उनके खाते से अलग अलग किस्तों उसके खाते से 38 हजार 5 रूपये कट गए. देवाशीष को समझ आया कि जब उसका मोबाइल अपने आप अपडेट हो रहा था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल को हैक करके उसके खाते से कुल 38 हजार 5 रूपये धोखाधड़ी करते हुये आनलाईन हड़प लिये.
हनुमानताल-
शादाब नजर उम्र 29 वर्ष निवासी कुंजड़हाई मस्जिद के आगे हनुमानताल घूम घूम कर आलू प्याज बेचने का काम करता है. 19 जुलाई को शाम लगभग 4-30 बजे उसके मोबाइल पर ओटीपी शॉपिंग वाले मैसेज आ रहे थे. उसने सोचा कम्पनी वाले होगें, उसने ध्यान नहीं दिया, इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ सायबर ठगी करके 2 बार में 52 हजार 300 रूपये उसके खाते से निकाल लिये हैं.
घमापुर-
टेकचंद गौतम उम्र 64 वर्ष निवासी द्वारकानगर घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गौतम पिकप सेंटर नाम से कांचघर चैक में दुकान चलाता है. सात अगस्त को शाम लगभग 5-40 बजे मोबाइल पर कॉल आया और रांग नम्बर बोलकर फोन काट दिया जिसके तुरंत बाद उसके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन करने के संबंध में क्रेडिट कार्ड से लगभग 15 मैसेज आये जिसमें से 9 ट्रांजेक्शन से उसके खातेसे कुल 3 लाख 72 हजार 582 रूपये कट गये.

