जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बरगी बांध में नहाते वक्त शेख अब्दुल नामक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक का शव आज 48 घंटे तक चले सर्च आपरेशन के बाद बांध से निकाल लिया गया. पुलिस ने मामले में शेख अब्दुल के मुर्शिदाबाद में परिजनों को खबर दे दी है.
पुलिस के अनुसार मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में रहने वाला शेख अब्दुल उम्र 35 वर्ष जबलपुर में एक निजी प्लांट में कार्यरत रहा. शेख अब्दुल 9 अगस्त को छीता खुदरी बांध में नहा रहा था. इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिली. पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व एसडीईआरएफ की टीम से तलाश कराई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. आज शेख अब्दुल का शव छीता खुदरी के पास उतराते देखा गया, जिसपर गोताखोर टीम पहुंच गई ओर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा दिया. वहीं शेख अब्दुल के परिजनों को खबर दे दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

