जबलपुर में पिस्टल लेकर अपराधिक वारदात करने घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर पकड़ा

जबलपुर में पिस्टल लेकर अपराधिक वारदात करने घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर पकड़ा

प्रेषित समय :16:40:01 PM / Wed, Aug 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मदनमहल क्षेत्र स्थित नरसिंह मंदिर के समीप टपरिया बस्ती में अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू  पिता स्व. रमेश सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी भगवती मंदिर के बाजू महानद्दा चिमनी प्लांट मदनमहल व आयुष जैन उर्फ कल्लू पिता प्रमोद जैन उम्र 19 वर्ष निवासी सैनिक सोसायटी शारदा चौक गढ़ा  पिस्टल लेकर नरसिंह मंदिर के समीप टपरिया बस्ती में अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहे है. इस बात की खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच व मदनमहल पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी. पुलिस को देखते ही दोनों ने दौड़ लगा दी, पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ लिया.

तलाशी लेने पर पिस्टल व कारतूस मिला. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त पिस्टल व कारतूस कहां से मिला है किसने दिया है. आरोपी को फायर आम्र्स सहित रंगे हाथ पकडऩे अपराध थाना प्रभारी डीएसपी क्राईम शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे, गोपाल सिंह, प्रधान रूस्तम अली, प्रदीप तेकाम, जावेद अहमद, आरक्षक राजेश म्हात्रे, अजीत तथा थाना मदनमहल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश कुमार चैधरी, आरक्षक आदित्य सिंह, गोविन्द सिंह लोधी की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-