जबलपुर में रांझी के उदय नगर में नवजात का शव मिलने से सनसनी, देर रात झाडिय़ों के बीच फेंका

जबलपुर में रांझी के उदय नगर में नवजात का शव मिलने से सनसनी, देर रात झाडिय़ों के बीच फेंका

प्रेषित समय :17:41:45 PM / Wed, Aug 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रांझी स्थित व्हीकल स्टेट एरिया उदय नगर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई. जब राह चलते लोगों ने झाडिय़ों के बीच नवजात की लाश देखी. लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है.

इस संबंध में रांझी थानाप्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि व्हीकल फैक्टरी से लगे उदय नगर क्षेत्र में आज अज्ञात तत्व ने नवजात के शव को झाडिय़ों के बीच कपड़े में लपेट कर फेंक दिया. आसपास से गुजर रहे लोगों ने कपड़े में लिपटे नवजात के शव को देखा तो व्हीकल फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों को खबर दी. खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे गए,

इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. नवजात के शव की जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई, जिन्होने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा. वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-