जबलपुर. एमपी के जबलपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को रोककर 20 लाख रुपए कीमत की 192 पेटी शराब बरामद की है. क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खासबात यह है कि क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई कार्रवाई की तिलवारा पुलिस को उस वक्त खबर मिली जब अधिकारी उक्त शराब को पिकअप वाहन सहित लेकर थाना पहुंचे.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिकअप वाहन में दो तस्कर करीब 20 लाख रुपए की अंधमूक बायपास शराब लोड कर बरगी की ओर निकले, इस बात की खबर मिलते ही जोधपुर पड़ाव के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर दी. जैसे ही पिकअप वाहन आते दिखाई दिया तो पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें करीब 192 लीटर शराब रखे थी. जिसमें बैगपाईपर अंग्रेजी शराब के कुल 960 क्वाटर, 45 पेटी में (प्रत्येक पेटी में 12-12 बाटल) बेगपाईपर अंग्रेजी शराब की 540 बाटल, 15 पेटी में (प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर) गोवा अंग्रेजी शराब के 750 क्वाटर, 25 पेटी में (प्रत्येक पेटी में 12-12 बाटल) 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 300 बाटल, 15 पेटी में आफिसर च्वाईस 180 बाटल, 10 पेटी में मेकडाबल नम्बर 1 की 120 बाटल, 15 पेटी में (प्रत्येक पेटी में 48-48 क्वाटर) मेकडाबल नम्बर 1 कम्पनी के 720 क्वाटर, 10 पेटी में ओल्डमंक अंग्रेजी शराब की 120 बाटल, 21 पेटी में आईकोनिक अंग्रेजी शराब की 252 बाटल, 3 पेटी में मैजिक मूवमेंट अंग्रेजी शराब की 36 बाटल, 5 पेटी में आईकोनिक अंग्रेजी शराब के 240 क्वाटर, 8 पेटी में रायल स्टेग अंग्रेजी शराब की 96 बाटल रखीं मिली.
पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चर्चाओं में यह बात भी सामने आई है कि क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई कार्रवाई की खबर तिलवारा थाना पुलिस को उस वक्त लगी जब टीम के अधिकारी व पुलिस कर्मी शराब लेकर थाना पहुंचे. तिलवारा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त शराब कहां से लाए थे, किसे सप्लाई करने जा रहे थे.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-घनश्याम पिता सुखलाल झारिया उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम खैरी जबेरा जिला दमोह
-राहुल पिता महेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी चांदमारी तलैया घमापुर
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
आरोपियों को पकडऩे को प्रभारी अपराध डीएसपी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक सतेन्द्र बिसेन, प्रीतम, आरक्षक चालक मुकेश तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही.

