जबलपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी

जबलपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था पेथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी

प्रेषित समय :18:37:07 PM / Wed, Aug 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में राइट टाउन क्षेत्र में लम्बे समय से बिना रजिस्ट्रेन के पेथ केयर डायग्रोस्टिक सेंटर पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है. वैध पंजीयन के बिना लैब संचालित किए जाने और नियमों की अनदेखी पाए जाने पर जांच दल ने लैब को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी के मार्गदर्शन में गठित जांच दल ने लैब का आकस्मिक निरीक्षण किया. जांच के दौरान सामने आया कि ष्टरू॥ह्र कार्यालय द्वारा जारी लैब का पंजीयन मार्च 2026 में ही समाप्त हो चुका था.

इसके बावजूद लैब प्रबंधन ने पंजीयन के नवीनीकरण के लिए आवेदन तक नहीं किया था. निरीक्षण के दौरान लैब में कार्यरत कर्मचारियों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण योग्यताओं से संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिले. कार्रवाई के समय लैब हेड लकी सिंह, लैब टेक्नीशियन आरती नेमा और सेल्स प्रबंधक अनिल गुप्ता मौजूद थे. वहीं, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमिता त्रिवेदी के लैब में कार्यरत होने की जानकारी मिलने पर जांच दल ने उन्हें फोन कर कार्रवाई में सहयोग के लिए बुलाया, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं हुईं.

3 दिन में दस्तावेज जमा करने के निर्देश-

नियमों के उल्लंघन और संभावित अनियमितताओं को देखते हुए जांच दल ने लैब को मौके पर ही सील कर दिया. टीम ने लैब प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि लैब से संबंधित सभी वैध दस्तावेज तीन दिनों के भीतर ष्टरू॥ह्र कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएं. कार्रवाई के दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमिता जैन, डॉ. रत्नेश नामदेव, डॉ. तुषार गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील और विकास श्रीवास्तव सहित जांच दल के सदस्य मौजूद रहे. टीम ने लैब में मौजूद स्टाफ की उपस्थिति में सीलिंग की कार्रवाई पूरी की

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-