पन्न. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कालिंजर घाटी के पास बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 31 लोग घायल हो गए. हादसा पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के दौरान हुआ.
हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112, बृजपुर और पहाड़ीखेरा पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से सभी घायलों को पिकअप और अन्य वाहनों के जरिए पन्ना के जिला अस्पताल पहुंचाया.
चार डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही इलाज
घायलों की अधिक संख्या को देखते हुए पन्ना जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की गई है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के पधारा गांव निवासी इन श्रद्धालुओं का इलाज जारी है, जिनमें अभिमान सिंह (22) को गंभीर चोट आई हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

