इंदौर के राजस्व अधिकारी को वेतन में मिले महज 80 लाख, लोकायुक्त छापा में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

इंदौर के राजस्व अधिकारी को वेतन में मिले महज 80 लाख, लोकायुक्त छापा में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

प्रेषित समय :16:29:28 PM / Fri, Aug 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अधिकारी के पास करोड़ों की बेहिसाबी संपत्ति मिली है. लोकायुक्त रेड में यह खुलासा हुआ. इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र कुमार पांडेय के घर पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की. उनकी करीब 3 दशक की नौकरी में वेतन के रूप में महज 80 लाख रुपए प्राप्त हुए पर अभी तक संपत्ति करीब 2.50 करोड़ की मिली है. शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई लोकायुक्त की कार्रवाई अभी भी जारी है.

अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने दो अलग-अलग टीमें गठित कीं. डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया की टीम ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के घर पर छापा मारा. उनकी पत्नी भावना के नाम से चल रहे हॉस्टल पर भी लोकायुक्त टीम ने छापा मारा.

लोकायुक्त एसपी राजेश सहायक ने बताया कि शुरुआती जांच में ्रक्रह्र जितेंद्र पांडेय की नौकरी से प्राप्त वेतन यानि वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है. वे नगर निगम में करीब 31 साल से हैं. पूरे सेवाकाल में जितेंद्र पांडेय को वेतन के रूप में करीब 80 लाख रुपए मिले जबकि जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए का व्यय सामने आया.

पत्नी के नाम पर एक बिल्डिंग में हॉस्टल चल रही

इंदौर नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड में उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान दुकान होने की बात सामने आई है. लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पत्नी भावना पांडेय के नाम पर एक बिल्डिंग में हॉस्टल चल रही है. गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में यह मल्टी स्टोरी बनी है. हॉस्टल भवन की लागत करीब 91.50 लाख रुपए बताई गई है. आनंद नगर एक्सटेंशन में नवलखा-चितावद इलाके में भी भावना पांडेय के नाम से एक बिल्डिंग मिली है. 40&50 फीट के इस प्लॉट पर बहुमंजिला भवन बना है जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए आंकी गई है.

कई गाडिय़ां भी हैं

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, जांच में एआरओ जितेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम कई चार पहिया और दोपहिया गाडिय़ां होने की बात सामने आई है. इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-