वर्धा. महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां, तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन छात्राओं की मौत हो गई. इस घटना से स्कूल में शोक की लहर छा गई. साथ ही लोगों में इस हादसे के बाद आक्रोश भी देखा जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना हिंगणघाट शहर में अंबेडकर स्कूल के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने छात्राओं के दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
इस हादसे में बाइक सवार तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान समृद्धि रूपक धामसे (15), आरुही राजू चावरे (17) और मिस्बाह जावेद शेख (17) के रूप में हुई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

