सिवनी से घर वालों से नाराज होकर भागा बालक मदन महल रेलवे स्टेशन में जीआरपी को मिला, घर वालों को सुरक्षित सौंपा

सिवनी से घर वालों से नाराज होकर भागा बालक मदन महल रेलवे स्टेशन में जीआरपी को मिला, घर वालों को सुरक्षित सौंपा

प्रेषित समय :17:38:51 PM / Mon, Aug 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को चैकिंग के दौरान एक 14 साल का बालक मदन महल स्टेशन पर डरा-सहमा दिखा, जिससे स्टाफ ने सहानुभूर्तिपूर्वक पूछताछ की तो जानकारी लगी कि सिवनी के लखनादौन से वह घर वालों से नाराज होकर भाग आया है. जीआरपी ने परिजनों को सूचित कर बालक को सुरक्षित सौंपा.

जीआरपी के मुताबिक रविवार 16 अगस्त की देर शाम. रेलवे स्टेशन मदनमहल में स्टेशन चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक नाबालिक बालक डरा हुआ सहमा सा बैठा मिला, जिसे चौकी लाकर सहजता से पूछताछ की गई जो अपना नाम नकुल झारिया पिता हरि प्रसाद झारिया उम्र 14 वर्ष निवासी खैरे सिकत थाना लखनादौन जिला सिवनी का रहने वाला बताया, परिजनों का मोबाईल नंबर याद नहीं होना बताया, जिसके परिजनों को पुलिस थाना लखनादौन के माध्यम से बालक के संबन्ध में सूचना दी गई.

जीआरपी थाना पहुंचे परिजन

उक्त बालक के परिजन मां श्रीमती सुषमा झारिया पति हरि प्रसाद झारिया उम्र 32 वर्ष निवासी खैरे शिकारा थाना लखनादौन जिला सिवनी सोमवार 17 अगस्त को अपने अन्य परिजनों के साथ मदन महल स्टेशन की चौकी पहुंची, जिनके द्वारा बताया गया कि मेरा बच्चा नकुल झारिया 16 अगस्त की सुबह 10 बजे गुस्सा होकर घर से भाग गया था, जिसे हम लोग दिनभर ढूंढते रहे. जो जीआरपी मदनमहल के पास सुरक्षित है, तब हम लोग जीआरपी चौकी मदनमहल आये हैं और अपने बेटे को सही सलामत अपने घर लेकर जा रहे हैं, तथा जीआरपी पुलिस की सराहना करते हैं कि जीआरपी चौकी मदनमहल पुलिस द्वारा मेरे बेटे को सही सलामत रखा, यदि मेरा बेटा कहीं और चला जाता तो पता नहीं उसके साथ कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

उक्त बालक नकुल झारिया को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, उक्त कार्यवाही  पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आशुतोष मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंकिता सुल्या के निर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी जगन्नाथ सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक संदीप त्रिपाठी, मनीष शर्मा, संजीत शर्मा, रत्नेश यादव, अनुराग तिवारी, अमित उइके, शकुंतला टेकाम महिला आरक्षक काजल सिंह द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-