जीआरपी जबलपुर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पहुंची, 137 किलो से अधिक गांजा का विनष्टीकरण कराया

जीआरपी जबलपुर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पहुंची, 137 किलो से अधिक गांजा का विनष्टीकरण कराया

प्रेषित समय :16:36:51 PM / Wed, Jul 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर के तहत विभिन्न थानों चौकियों में जब्त 137 किलो 529 ग्राम गांजा को नीमच जिले में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में जीआरपी स्टाफ ने अपनी मौजूदगी में विनष्टीकरण कराया.

जीआरपी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (नई दिल्ली) एवं नारकोटिक्स मुख्यालय, भोपाल से परिपत्र प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे, भोपाल  पंकज श्रीवास्तव (भा.पु.से.) द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु आदेशित किया गया.

आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक (रेलवे) जबलपुर, सुन्दरसिंह कनेश (भा.पु.से.) के निर्देशन में रेल पुलिस इकाई जबलपुर के थानों/चौकियों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों में जप्तशुदा मादक पदार्थों की तौल एवं विनष्टीकरण पूर्व प्रकरणों से सम्बंधित विधिवत कार्यवाही की गयी.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया नष्ट

मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (विक्रम सीमेंट वर्क्स), पो.आ. खोर, तहसील जावद जिला नीमच में 29 जुलाई को पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे, भोपाल पंकज श्रीवास्तव (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक (रेलवे) जबलपुर सुन्दरसिंह कनेश (भा.पु.से.), पुलिस उप अधीक्षक विजय गोठरिया की उपस्थिति में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों में जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा के विनष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न हुई. विनष्टीकरण कार्यवाही के तहत जीआरपी जबलपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजीबद्ध कुल 20 प्रकरणों में जप्त 137 किलो 529 ग्राम गांजा का विनष्टीकरण किया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-