जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चार थानों में एसपी संपत उपाध्याय ने अचानक फेरबदल कर दिया. इस फेरबदल में सिविल लाइन, मदनमहल, विजय नगर व यातायात थाना के प्रभारी है. जिसमें दो थानाप्रभारियों को लाइन अटैच किया गया है.
एसपी श्री उपाध्याय ने सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्रिल दास व बेलखेड़ा थाना प्रभारी धनुसिंह को लाइन अटैच किया है. उनकी जगह यातायात टीआई शशि धुर्वे को सिविल लाइन व मदनमहल थानाप्रभारी धीरज राज को विजय नगर भेजा गया. इसके अलावा पुलिस लाइन से उमेश यादव को मदनमहल थानाप्रभारी स्थानान्तरित किया गया है. थाना प्रभारियों के फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है. आने वाले दिनों में और भी थानों के प्रभारियों के बदले जाने की चर्चा जोरों पर है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

